पत्थर लोडेड वाहन पालटा, बाल – बाल बचे चालक
Stone loaded vehicle overturned, driver narrowly escaped

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। गोविंदपुर- बेलपहाड़ी सड़क के तारापुर के समीप पत्थर लदे एक हाइवा पलट गया। हादसे में चालक व उप चालक बाल- बाल बचे। वाहन संख्या जेएच 16 एच 9269 पत्थर लोड कर सुराईडीह स्थित क्रशर से वापस लौट रहा था कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के खाई में जा गिरा। जिससे चालक व उपचालक वाहन के केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल चालक व उपचालक को किसी तरह बाहर निकाला गया और उपचार के लिए पाकुड़ भेजा गया। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा आवश्यक छानबीन कर हाइवा को अपने घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन को कब्जे में लिया गया। पत्थर लदे वाहनों की निरन्तर आवागमन से सड़क की स्थिति जर्जर बन चुकी है। जहां सड़क के अधिकांश भागो में खाई बन चुका है। आये दिन सड़क दुर्घटनाये हो रही ही। बिडम्बना यह है कि इस सड़क के किनारे स्कूल भी है। जहां के बच्चे इस जर्जर सड़क से होकर विद्यालय आने को मजबूर है। इस सड़क की निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से गुहार भी लगाया, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नही की गई। नतीजतन अब तक सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ। जिससे लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।



