
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
दस वर्ष पूर्व ही जर्जर स्थिति में होने के कारण प्राथमिक स्कूल से छात्रों को कराया जा चुका है शिफ्ट …
हापुड (यूपी)- बारिश के कारण सरकारी स्कूल की जर्जर स्थिति में बिल्डिंग भरभराकर गिरी । बिल्डिंग के पास से गुजर रही महिला बाल बाल बची । बिल्डिंग गिरने की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद । दस वर्ष पूर्व किराए की बिल्डिंग में चल रहा था प्राथमिक विद्यालय गढ़ संख्या 03 , विद्यालय की जर्जर स्थिति के कारण 10 वर्ष पूर्व ही छात्रों को किया गया था स्थानांतरित । जर्जर स्थिति की रिपोर्ट के आधार पर होनी थी मरम्मत ।
जनपद हापुड के गढ़ तहसील क्षेत्र स्थित छोटे बाजार में स्थित पूर्व प्राथमिक विद्यालय गढ़ संख्या 03 का मामला ।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के छोटा बाजार में एक प्राइमरी स्कूल संचालित था. यहां स्कूल की बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में थी. जिसको ध्यान में रखते हुए इस स्कूल को पास में ही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था और स्कूल की जर्जर बिल्डिंग को एहतियात के बतौर बंद कर दिया गया था. मंगलवार की सुबह स्कूल की खाली पड़ी जर्जर बिल्डिंग उस वक्त भरभरा कर गिर गई, जब एक महिला गली में रास्ते से होकर गुजर रही थी. स्कूल की बिल्डिंग गिरने की यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है की बिल्डिंग एक पल में ही किस तरह से पूरी की पूरी भर भरा कर नीचे गिर गई और वहां से गुजर रही एक महिला मलबे की चपेट में आने से बच गई. घटना के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े ।
इस घटना के बाद तहसील प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि जर्जर सरकारी स्कूल की बिल्डिंग को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी ध्वस्त नहीं कराया जा रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है ।


