पाकुड़

इंसानियत फाउंडेशन के तीन सदस्यों ने जरूरतमंदो क़ो किया रक्तदान

Three members of Insaaniyat Foundation donated blood to the needy

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला पाकुड़ के सोनजोड़ी में स्थित सदर अस्पताल में इलाजरत नेसा खातून क़ो ओ पॉजिटिव ब्लड कि जरूरत पड़ी एवं संग्रामपुर निवासी 34 वर्षीय हेना बीबी जो गर्भवती है उसे ओ पॉजिटिव चांदपुर नर्सिंग होम में और तीसरा बरहमपुर मुर्शिदाबाद में रेयर ब्लड बी नेगेटिव आबू बक्कर सिद्दीकी क़ो चाहिए था, शरीर में खून की कमी के कारण उपचार में बहुत दिक्कत हो रही थी, इलाज कराने में सभी के परिजनों बहुत परेशान नजर आ रहे थे, फिर मरीज के परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख से सम्पर्क कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते ही सचिव ने उनकी परेशानी को समझते हुए मरीज के परिजनों की जरूरत को ग्रुप में साझा किया। और फौरन समूह के सचिव बानिज से सम्पर्क कर जाहिरुद्दीन बी पॉजिटिव, सेनउल आंसरी उप अध्यक्ष बी नेगेटिव एवं साकिरुद्दिन ओ पॉजिटिव रक्तदान किया। तीनो नेक इंसान ने सही समय पर रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। तब जाकर मरीज का इलाज शुरू हो सका। खून मिलने के बाद मरीज के परिजन ने रक्तदाता और इंसानियत फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। मौके पर आलाउद्दीन, मोसा शेख, जाहिर, साकिर, साना उल और रक्त अधिकोष के कर्मचारी पियूष दास नवीन जी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button