पाकुड़

आज ऐसा लग रहा है जैसे मेरे जीवन का एक स्तंभ ढह गया हो – उपासना मरांडी

Today it feels as if a pillar of my life has collapsed - Upasana Marandi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

झामुमो के युवा नेत्री व क्षेत्र के उभारता हुआ चेहरा उपासना मरांडी उर्फ पिंकी ने दिशम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम संस्कार मुहूर्त पर कहा –

“बाबा… आपने हमेशा कहा था कि मैं आपकी ‘गुड़िया’ हूँ, आज आपकी गोद खाली है और मेरा मन टूट चुका है*…”

आज जब गुरुजी का पार्थिव शरीर सामने था, तो एक पल को भी खुद को संभाल पाना कठिन हो गया। मन बार-बार उसी बचपन में लौट रहा है – जब बाबा मुझे गोद में उठाकर खिलाते थे, जब खिलौने लेकर मेरी मुस्कान के लिए भागे-भागे आते थे।

मेरे जीवन के हर महत्वपूर्ण मोड़ पर – सगाई हो, शादी हो – बाबा का स्नेह और आशीर्वाद मेरे साथ था। आज ऐसा लग रहा है जैसे मेरे जीवन का एक स्तंभ ढह गया हो।

बाबा का जाना सिर्फ एक परिवार के मुखिया का जाना नहीं है, बल्कि हम सबने एक युग, एक विचार और एक अभिभावक को खो दिया है।

उनका संघर्ष, उनका प्रेम, और उनकी निश्छल मुस्कान – ये सब अब स्मृतियों में रहेंगे, लेकिन दिल को ये यकीन नहीं हो रहा कि बाबा अब सिर्फ यादों में रह गए हैं।

आज उनका पार्थिव शरीर देखकर मन रो रहा है, आत्मा चीत्कार कर रही है…
बाबा, आपने जो स्नेह दिया, वो जीवनभर मेरी ताकत रहेगा।
आप हमेशा जीवित रहेंगे – हमारे विचारों में, हमारे संघर्ष में और हमारे संस्कारों में।

🙏🏻 आप अमर रहें बाबा! 🙏🏻
😭 अश्रुपूरित श्रद्धांजलि के साथ नमन 😭

उपासना मरांडी (पिंकी)
केंद्रीय समिति सदस्य, झामुमो

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button