पाकुड़

पंचायत स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में बीडीओ ने दिये अहम निर्देश

BDO gave important instructions in the review meeting of Panchayat level schemes

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखण्ड मुख्यालय लिट्टीपाड़ा में गुरुवार को पंचायत स्तरीय योजनाओं की प्रगति को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने की। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में बीडीओ ने मनरेगा योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत गड्ढा खुदाई, जलकुण्ड, सीटीपी, बागवानी घेराबंदी जैसे कार्यों को लक्ष्यानुसार पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सभी पंचायतों से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट की मांग की गई। अनुसूचित जाति एवं महिला श्रमिकों की पीडी जेनरेशन, लेबर एंगेजमेंट, लंबित योजनाओं की शीघ्र पूर्णता, दीदी बाड़ी योजना, एवं अबुआ आवास योजना में कार्ययोजना बनाने के दिशा-निर्देश दिए। एबीपीए (आधार आधारित भुगतान प्रणाली) की प्रगति, एनएएमएस पोर्टल पर परिसम्पत्तियों की ऑनलाइन एंट्री, समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। अबुआ आवास कनवर्जेन्स में खराब प्रदर्शन करने वाले पंचायतों के पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई। पीएम-जनमन और पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति शीघ्र लाने का निर्देश भी दिया गया। 15वें वित्त आयोग अंतर्गत समीक्षा में पिछले 4 वर्षों की योजना पंजियों की तैयारी के साथ 2025-26 के लिए नई योजना पंजियों और अभिलेखों को अद्यतन करने का आदेश बीडीओ ने दिया। 15 वें वित्त आयोग की शेष राशि से पंचायतों में कूड़ेदान, हैंंडवॉश यूनिट, पंचायत सचिवालय के शौचालय का जीर्णोद्धार और नामपट्ट (जैसे- भाईया कक्ष, स्वच्छता कक्ष, पंचायत ज्ञान केंद्र, प्रज्ञा केन्द्र) लगाने का निर्देश दिया गया। कल्याण विभाग की समीक्षा में, लंबित बिरसा आवास निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु लाभुकों को नोटिस तामील करने, साथ ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ देने के लिए आवेदन पत्र तैयार कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, सहायक अभियंता साइमन हेम्ब्रम, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी के.सी. दास, आवास समन्वयक सुषमा मुर्मू, सहित सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता एवं सम्बन्धित विभागों के कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button