बेतुल

बैतूल सिकलसेल और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए युवाओं ने दिया 13 यूनिट रक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। रक्तदान समिति बैतूल बाजार एवं हेल्पिंग मिशन संस्था के सदस्यों द्वारा बैतूल बाजार निवासी पम्मू मयूर राठौर के जन्मदिवस को मानव सेवा के रूप में मनाते हुए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 13 यूनिट रक्तदान किया। यह रक्तदान विशेष रूप से सिकलसेल और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए किया गया। समिति के सदस्य रितिक बारस्कर ने बताया कि पम्मू मयूर राठौर हमेशा बेसहारा और पीड़ितों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। यही प्रेरणा युवाओं को हर वर्ष उनके जन्मदिन पर रक्तदान के लिए प्रेरित करती है। रक्तदान के इस अवसर पर ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. अंकित सिते, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा और राजेश बोरखडे भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पम्मू मयूर राठौर को उनके सेवा कार्यों के लिए मध्य प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button