
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल के अनाजमंडी और मातोर रोड़ स्थित शिव मंदिर में बृहस्पति वार को सावन भंडारा का आयोजन किया गया। सावन भंडारा में सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। अनाज मंडी स्थित शिवमंदिर मे भण्डारे का आयोजन व्यापार कमेटी के द्वारा किया गया शुद्ध देशी घी में बनाये गये प्रसाद को सैकड़ों भक्तो ने ग्रहण किया। इस अवसर पर व्यापार कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता सहित कार्यकारिणी ने सेवायें दी मातोर रोड़ पैटोल पम्प के सामने स्थित शिवमंदिर मे भी विशाल शिव भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या मे भक्तो ने प्रसादी ली और सेवा दी इस मौके पर किशनलाल जांगिड़, अशोक अग्रवाल, नारायण वर्मा,अमित शर्मा, रिशी अग्रवाल, सतीश जांगिड़ ,प्रेम कौशिक व अन्य सेवको ने सेवा व सहयोग किया भण्डारे से पहले मंदिरों मे शिव आरती की गई। और भोग लगाया गया


