श्रम, कौशल और नियोजनालय की योजनाओं में गति लाने हेतु उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Deputy Commissioner held a review meeting to speed up the schemes of Labor, Skill and Employment Office

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में श्रम विभाग, कौशल विकास विभाग एवं जिला नियोजनालय के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं गति लाई जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभार्थियों तक पहुँच सके। उन्होंने कौशल प्रशिक्षण एवं नियोजन से संबंधित कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला श्रम अधीक्षक बब्बन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी विभागों को नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।



