खैरथल

खैरथल-तिजारा जिले में नेम पॉलिटिक्स की एंट्री, 

भजन सरकार की नाम बदलने की राजनीति, विपक्ष  उठा रहा सवाल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल-तिजारा जिले के स्थापना दिवस पर आई खबर से खैरथल के लोगो में निराशा देखने को मिली खबर के अनुसार भजनलाल सरकार ने खैरथल-तिजारा जिले का नाम श्री भरतृहरी नगर करने के प्रस्ताव को स्वीकृत प्रदान कर दी है भजनलाल सरकार  के इस फैसले के बाद खैरथल-तिजारा जिले में एक नई बहस शुरू हो गई है. सत्ता और विपक्षी दल के राजनेताओं के लेकर राजनीतिक जानकर भजनलाल सरकार  के इस निर्णय को अपने चश्मे से देख रहे हैं. किसी ने  नाम बदले जाने का स्वागत किया, तो कोई इस निर्णय को बीजेपी का ‘नाटक’ बता रहा है. बदलने की इस पॉलिटिक्स के पीछे भजनलाल  सरकार की क्या मंशा है, लोगों की समझ से बाहर है क्योकि लोगों का कहना है कि जिले का नाम बदलने की कभी कोई मांग जिले के लोगो ,सामाजिक, राजनैतिक, संगठनो की ओर से नही की गई। फिर सरकार का बिना जनसहभागिता के ऐसे निर्णय लेना राजनिति ही है
लोगों का कहना है हर बार खैरथल के साथ उपेक्षित व्यवहार होता रहा है पहले खैरथल विधानसभा होती थी जिसका नाम आज किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र है अब खैरथल मे जिला हैडक्वाटर है तो इसको भी अपने फायदे के लिए इसका नाम बदल कर यहां से जिला हैडक्वाटर भी हटवाने में लगे है इससे आमजन आहत हुआ है
दूसरी ओर जिला प्रशासन का कहना है हमारे पास इस तरह की कोई सूचना नही है
वर्जन
राजा भर्तृहरि जी की तपो भूमि अलवर है नाम बदलना था तो अलवर का नाम बदलना था
परन्तु भारतीय जनता पार्टी को नाम बदलने की पुरानी आदत है लेकिन काम करना बसकि बात नही।
विक्रम सिंह चौधरी (विक्की)
नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद खैरथल
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button