बाराबंकी
नकली नमक-तेल की फैक्ट्री का भंडाफोड़
पतंजलि-फार्च्यून की बोतलों में भरते थे एक्सपायर्ड तेल, टाटा के नाम पर बेचते थे लोकल नमक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी । मसौली खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को मसौली चौराहा स्थित मसौली समृद्ध फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड पर छापा मार कर भारी मात्रा मे एक्सपायर्ड सरसो का तेल व भारी मात्रा मे खुला नमक जिसे टाटा ब्रांड की नमक पैकेट एव पतंजलि ब्राण्ड का दंतकांति टूथपेस्ट बरामद किया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने दुकान को सीज़ करते हुए थाना मसौली मे तहरीर दी है।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के आयुक्त डा0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह एव जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी द्वारा रक्षाबन्धन पर्व के मौक़े पर खाद्य पदार्थो को सुरक्षित एवं मानको के अनुरूप चेकिंग अभियान के क्रम मे गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एव औषधि अधिकारी नीरद पाण्डेय , अरूण कुमार, भगौती प्रसाद, अर्शी फारूकी, पल्लवी तिवारी, डा0 अंकिता यादव, सलिल कुमार सिंह अनुराधा मिश्रा की टीम को जानकारी मिली कि मसौली क्षेत्र में विभिन्न ब्राण्डो के तेल और नमक की पैकिंग की जा रही है मसौली पुलिस के साथ मसौली चौराहा स्थित मसौली समृद्ध फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड पर छापा मारा तो पता चला कि एक कमरे में खुले सरसो के तेल को पतंजलि ब्राण्ड के सरसो तेल तथा फार्चून ब्राण्ड के नाम से पैक किया जा रहा है । मौके पर एक्सपायर्ड सरसो के तेल की बोतले भी मिली, जिसे नई बोतलों में भरा जा रहा था । मौके पर फार्चून व पतंजलि ब्राण्ड की खाली और भरी बोतले स्टीकर आदि भारी मात्रा में मौजूद था। खुले और पैक्ड तेल के नमूनें को संग्रहित कर शेष तेल को सीज कर दिया गया ।मौके पर 5 क्विन्टल खुला नमक पाया गया, जिसे टाटा नमक के पैकेट में भरा जा रहा था । साथ ही विभिन्न लोकल ब्राण्ड यथा तेजा और बेस्ट ब्राण्ड के रैपर एवं भरे पैकेट मिले, जिन्हें फाड़कर टाटा नमक के पैकेट में भरा जा रहा था । खुले और पैकेट के नमक के नमूनें संग्रहित कर समस्त नमक को सीज कर दिया गया । मौके पर हार्पिक की खाली बोतले, भरी बोतले तथा 2 टिन बोतलो में भरा जाने वाला रसायन बरामद हुआ । पतंजलि ब्राण्ड का दंतकांति टूथपेस्ट भी भारी मात्रा में मौजूद मिला इसके अतिरिक्त फेवीकोल की भरी एवं खाली ट्यूब, रैपर भारी मात्रा में मौजूद था । एवरयूथ ब्राण्ड का फेस क्रीम भी बरामद हुआ।
( पूर्वांचल से आकर लोगो की सेहत से खिलवाड़ कर रहा था कारोबारी रवि चौरसिया)
मसौली चौराहे पर नकली एव एक्सपायर्ड खाद्य औषधि का कारोबार कर उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाला कारोबारी रवि चौरसिया पूर्वांचल के गोरखपुर के चौरी चौरा क्षेत्र का रहने वाला है जो मसौली चौराहा स्थित दहेजिया निवासी मनोज कुमार वर्मा पुत्र सुरेश चन्द्र वर्मा की दुकान मे गोरख धंधा कर रहा था जो नकली एव एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को ब्रांडेड एव नये रेपर के साथ सामग्री की बिक्री कर रहा था गुरुवार को टीम आने की भनक पाते ही कारोबारी रवि चौरसिया फरार हो गया था। मौक़े पर मिले दुकान मालिक मनोज कुमार वर्मा ने कारोबारी रवि चौरसिया उपरोक्त के संबंध में कोई प्रमाणिक दस्तावेज रेंट एग्रीमेंट आदि उपलब्ध नहीं करा पाने एव खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण न होने पर दुकान को सीज़ करते हुए थाना मसौली मे तहरीर दी है।
( घर घर पहुंचा रहे थे नकली व मिलावटी सामग्री)
मसौली चौराहे पर चल रहे इस गोरख धंधे का सरगना रवि चौरसिया गांव गांव मे कमीशन के तौर पर अपने एजेंटो के माध्यम से घर घर गली गली तक बाईको एव साईकिलों के माध्यम से बिक्री करवा रहा था ग्रामीण घर पर अच्छे ब्रांड की सामग्री को देख आसानी से खरीद लेते थे लेकिन आज खाद्य एव औषधि की छापेमारी के बाद ग्रामीणों को एहसास हुआ कि असली रैपर मे हम लोग नकली एव एक्सपायर्ड सामग्री खा रहे है ।



