झामुमो नगर कमिटी ने आयोजित की शोकसभा, दी श्रद्धांजलि
JMM Nagar Committee organized a condolence meeting and paid tribute

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आज पाकुड़ नगर कमिटी की और से झारखण्ड राज्य के निर्माता स्वर्गीय दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन के निधन होने पर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं ने हिरणडंगा बाजार बापू पुस्तकालय में शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा में केंद्रीय समिति सदस्य सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव शामिल हुए। और शोक सभा कार्यक्रम में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वही सभी मौजूद कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। मौके पर अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष कदम रसूल, जिला संगठन सचिव जुहूर आलम, कार्यालय सचिव मिथिलेश घोष, जिला कमेटी सदस्य बिरेन घोष, नगर सचिव नूर आलम, नगर उपाध्यक्ष रियाज अंसारी, संयुक्य सचिव राजेश यादव, अब्दुल लतीफ , दयानन्द भगत, कमल राउत, राहुल शाह, राजू सिंह, प्रदीप, शमीम अंसारी, प्रताप साह, मुबारक शेख,मिस कातुल , अब्बास शेख, असगर अली, हंजला अंसारी, नसीर हुसैन, अकरम अंसारी, अब्दुल कदीर, असगर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।



