ललितपुर

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सिख लाइन में बी आई एस व्दारा स्टेंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

स्कूल बैग पर किया स्टेंडर्ड राइटिंग में बच्चों ने किया प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किये गए
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर :  पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सिख लाइन में  भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की गाजियाबाद ब्रांच के तत्वावधान में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीआईएस के रिसोर्स पर्सन मुकन्द वल्लभ शर्मा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा उनको मानक लिखने की विधि विस्तार से समझाई इस अवसर पर बीआईएस से सम्बंधित वीडियो हाल मार्किंग,मानक गीत एवं बीआईएस क्या है दिखाये गये। कार्यक्रम का संयोजन प्रमोद कुमार मेंटोर बीआईएस ने किया, प्रतियोगिता में कुल 25  छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया।  पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सिख लाइन के मेंटोर प्रमोद कुमार ने प्रतिभागियों को विद्यालय व्दारा आयोजित की जाने वाली बीआईएस की गतिविधियों की जानकारी दी।  बीआईएस की मानक लेखन प्रतियोगिता सम्पन होने से पूर्व संदर्भ व्यक्ति मुकन्द वल्लभ शर्मा ने मानकों का महत्व बताया व भारतीय मानक ब्यूरो की जानकारी दी गई इस अवसर पर छात्रों को दैनिक जीवन में मानकों के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर बीआईएस के विषय में वीडियो दिखा कर जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि  कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती इशरत परवीन ने मानक लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण करते हुए दृष्टि  व प्राची त्यागी की टीम प्रथम स्थान पर रही टीम गुनगुन शर्मा व प्रियांशी की टीम द्वितीय स्थान पर रही और अपर कुमार व सोमदीप दास ने तृतीय प्राप्त किया सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रथम को 1000 व्दितीय को 750 रूपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 500 रूपये और प्रमाण पत्र प्रदान किये गए, इसके अतिरिक्त शेष सभी छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र और -पुरस्कार प्रदान किये गए।  प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं के 2-2 के ग्रुप बनाये गए थे जिन्होंने आपसी डिस्कसन के आधार पर लिखित रूप से स्कूल बैग के लिए स्टेंडर्ड राइटिंग की,  विद्यालय के छात्र छात्राओं में बीआईएस की जानकारी के प्रति अच्छी जिज्ञासा देखने को मिली, बच्चों ने बीआईएस केयर एप की जानकारी भी बहुत ही रूचिपूर्ण तरीके से प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन  पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सिख लाइन  के मेंटोर प्रमोद कुमार ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में पंकज कुमार पी जी टी भौतिकी, अजय कुमार कम्प्यूटर विज्ञान, शैफाली त्यागी काउंसलर, ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button