सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा का किया गया अनावरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा टाउनशिप स्थित उमंग भवन परिसर में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गौतम देब, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर क्षेत्र) एवं कार्यकारी निदेशक (पीएम) ने प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में संजीब कुमार साहा, मुख्य महाप्रबंधक (विंध्याचल) के साथ-साथ  बिपाशा देब, अध्यक्षा (उत्तरा क्लब),  चित्रलेखा साहा, अध्यक्षा(सुहासिनी संघ) तथा  शिल्पा कोहली, महासचिव (सुहासिनी संघ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल की वरिष्ठ प्रबंधन टीम के ए.जे. राजकुमार, (महाप्रबंधक – प्रचालन एवं अनुरक्षण), एम. सुरेश (महाप्रबंधक – अनुरक्षण एवं एडीएम), डॉ. बी.के. भारली (महाप्रबंधक – चिकित्सा सेवाएं), देबब्रत त्रिपाठी (महाप्रबंधक – तकनीकी सेवाएं) तथा राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन न केवल सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देना था, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और मजबूत नेतृत्व के मूल्यों को पुनः स्मरण करने का एक प्रेरणादायक अवसर भी रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button