मथुरा

जन्मभूमि क्षेत्र का होगा सौंदर्यीकरण, मार्गों पर रखे जाएंगे गमले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में नगर निगम जुट गया है। जन्मभूमि क्षेत्र में पेचवर्क कार्य होगा और सुगंधित फूलों के गमले रखे जाएंगे। वहीं परिसर फसाड लाइटों के साथ-साथ रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होगा। नगर आयुक्त ने बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही महापौर ने सभी पार्षदों से सहयोग करने के लिए कहा है। मथुरा-वृंदावन आने वाले प्रमुख चौक-चौराहों के साथ-साथ मार्गों पर भी सौंदर्यीकरण के लिए गमले रखे जाएंगे। इसमें विभिन्न प्रजातियों के सुगंधित फूल वाले पौधे लगाए जाएंगे, ताकि जन्माष्टमी पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके। इसके अलावा मार्गाें की मरम्मत और सजावट भी होगी।जन्मभूमि क्षेत्र की गलियों को ऐसे सजाया जाएगा, जो द्वापर युग की आभा का एहसास कराएंगी। निगम ने इसकी कार्य योजना बनाई है। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया है कि जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शहर के प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ उनकी मरम्मत कराई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button