पाकुड़

विश्व आदिवासी दिवस पर झुमते हुए नजर आये अपर समाहर्ता एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, एकता का दिया संदेश

Additional Collector and Block Development Officer were seen dancing on World Tribal Day, gave message of unity

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। संताल परगना हुल समिति के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर पाकुड़ स्थित लड्डू बाबू आम बगान में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर आदिवासी एकता, अधिकारों और संस्कृति संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की आगाज झारखण्ड आन्दोलनकारीनेता सह-राज्यसभा सांसद स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देकर हुई। कार्यक्रम की शुरुआत विकास गौंड, मार्क बस्की, श्यामलाल गौंड, लखन हेम्ब्रम, मांझी बाबा पोल किस्कू और गोल्डेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही तोड़ाई नृत्य ग्रुप ने स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि आदिवासी स्टूडेंट्स ने सामूहिक नृत्य और गीत से संस्कृति की झलक पेश की। सदस्यों समेत उपस्थित सभी लोगों ने जल, जंगल, जमीन, कला और संस्कृति के संरक्षण के साथ समाज को शिक्षित करने, अंधविश्वास व कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए जनजागरण का संकल्प लिया। वही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू को संथाली गीतों के गाने के साथ थिरकते हुए नजर आये। साथ ही अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन भी पारंपरिक लिबास में थिरकते हुए नजर आये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button