धनबाद

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन और तस्करी जोरों पर

Illegal coal mining and smuggling is in full swing in Angarpathra OP area

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन खुलेआम हो रहा है, अवैध कोयला तस्करी चरम सीमा पर है , अवैध कोयला उत्खनन कर कोयला को जमा करके रात्रि में कोयला को ट्रकों में लोड कर अवैध भट्टे में भेजने का खेल जारी है , अभी कुछ दिन पहले ही कतरास के केसरगढ़ में अवैध कोयला खनन के दौरान चल धसने से कई मजदूरों की मौत हो गई थी। लेकिन फिर भी अवैध कोयला खनन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है, फिर से कोई बड़ी घटना घटने की आशंका हो सकती है, अगर समय रहते अवैध कोयला कारोबार पर रोक नहीं लगाया गया तो फिर से बड़ी घटना घट सकती है। अवैध कोयला खनन से बीसीसीएल और राजस्व को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कोयला माफिया टोह खुद अवैध खनन से करोड़ पति बनते जा रहे है और मजदूरों को चंद पैसों की लालच देकर उनकी जान को जोखिम में डालते हैं। इस अवैध कोयला कारोबार से थाना प्रभारी की भी छवी धूमिल करने का प्रयास करते आ रहे हैं कोयला माफिया। उन्होंने संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button