धनबाद
रक्षाबंधन पर सीआईएसएफ जवानों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र
Raksha Sutra tied on the wrists of CISF soldiers on Rakshabandhan

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कतरास की संचालिका प्रतिमा दीदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर अंगार पथरा सीआईएसएफ कैंप-4 पहुंचकर जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र बांधने का अर्थ केवल रक्षा का वचन देना ही नहीं, बल्कि अपने मन से बुराइयों को निकालकर अच्छी बातों को आत्मा में बसाना भी है। प्रतिमा दीदी ने बताया कि देश की सेवा में तैनात जवानों की कलाई इस पवित्र पर्व पर सूनी न रहे, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। वहीं, जवानों ने भी भावुक होते हुए कहा कि हजारों मील दूर रहकर भी उन्हें इस दिन बहन का स्नेह और रक्षाबंधन का प्यार मिला, जिससे वे अपने घर जैसा अपनापन महसूस कर रहे हैं।



