मथुरा

यमुना घाटों पर बेरीकेडिंग, संकेतक बोर्ड लगाए, मोटरबोट तैनात

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन की यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबने से 16 लोगों की मौत की घटना से सबक लेते हुए नगर निगम ने इस बार अक्षय तीज पर घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वर्ष में एक बार होने वाले आराध्य के चरण दर्शन के लिए घाटों पर बेरीकेडिंग, साइन बोर्ड लगाने के साथ ही स्टीमर तैनात किए हैं। पैरों को झुलसने से बचाने को सड़कों पर मैट बिछाई गई है। सोमवार को अक्षयतीज पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं केा ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने यमुना के जुगलघाट से लेकर केसी घाट तक बेरीकेडिंग लगाई हैं। जगह-जगह 100 सचेतक बोर्ड लगाए गए हैं, इसमें यमुना के गहरे पानी से आगाह किया गया है। इसके अलावा लोगों की डूबने की स्थिति से बचाव के लिए चार मोटरबोट लगाई हैं। वहीं घाटों पर पुलिस बल तैनात किया है। नगर निगम ने प्रेम मंदिर चौराहा, हरिनिकुंज चौराहा रमणरेती चौराहा को सजाए गए हैं। सभी होल्डिंग एरिया पर ऊपर त्रिपाल बिछाया गया है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी से न गुजरना पड़े। इसके अलावा जगह-जगह पानी के टैंकर स्थापित किए हैं। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि अक्षय तीज पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान रखते हुए इंतजाम किए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button