बरेली

“कश्यप समाज एकजुट — 2027 में सपा की सरकार बनाएगा” : शिवचरण कश्यप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में
जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा —भाजपा राज में फूलन देवी के सपनों का समाज असंभव है। भाजपा ने दलित, पिछड़ों और महिलाओं को विकास से बाहर कर दिया है। किसानों की हालत बदहाल है, युवाओं के हाथ खाली हैं और महिला सुरक्षा केवल भाषणों में है। नेताजी ने तमाम विरोध के बावजूद फूलन देवी को सांसद बनाकर कश्यप समाज का सम्मान बढ़ाया।  महानगर अध्यक्ष शमीम ख़ाँ सुल्तानी ने कहा भाजपा ने सत्ता में आने के बाद सामाजिक न्याय की नींव खोखली कर दी है। जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण कानून में भाजपा ने गरीब व पिछड़ी महिलाओं को बाहर रखकर दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता उजागर की।
गोष्ठी का संचालन द्रोण कश्यप ने किया।
इस मौके पर विधानसभा विथरी-चैनपुर के ग्राम मिर्जापुर के रंजीत कश्यप एडवोकेट ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ जयपाल कश्यप, अवधेश कश्यप, भजनलाल कश्यप, मोरपाल  कश्यप, महेंद्र कश्यप, मूलचंद कश्यप, रूपराम कश्यप, दुल्ली राम कश्यप, प्रवीण कश्यप सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button