बरनावा डेरा में GSM कैंटीन का ऑनलाइन शुभारंभ,
क्षेत्रवासियों को मिलेगा शुद्ध शाकाहारी स्वादिष्ट भोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरनावा/बागपत : डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, बरनावा (उत्तर प्रदेश) में रविवार को एक नई आधुनिक और आकर्षक GSM कैंटीन का शुभारंभ किया गया। इस कैंटीन का उद्घाटन डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान ने सिरसा (हरियाणा) से अपने कर-कमलों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया।
सुबह से रात तक खुली रहेगी कैंटीन
कैंटीन प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। यहाँ आने वाले लोग समस्त प्रकार का शुद्ध शाकाहारी नाश्ता और भोजन का स्वाद ले सकेंगे। खास बात यह है कि यहाँ मांसाहारी भोजन पूरी तरह प्रतिबंधित है, जबकि सभी संस्कृतियों के लोकप्रिय व्यंजन और नाश्ते उपलब्ध रहेंगे।
पार्टी और आयोजनों की बुकिंग की सुविधा
कैंटीन में कोई भी व्यक्ति बच्चों के जन्मदिन, अंगूठी रस्म, शादी की सालगिरह, विवाह समारोह या व्यावसायिक बैठक जैसे आयोजनों के लिए बुकिंग करा सकता है।
यहाँ 200 से 300 व्यक्तियों के बैठने और खाने-पीने की पर्याप्त सुविधा है। मेहमान अपनी पसंद के व्यंजन चुन सकते हैं, जो उच्च गुणवत्ता और शुद्धता के साथ परोसे जाएंगे।
डेरे के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद भी उपलब्ध
कैंटीन में डेरा सच्चा सौदा के हर घर में इस्तेमाल होने वाले उच्च गुणवत्ता के उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे आगंतुक एक ही स्थान पर भोजन और आवश्यक सामान दोनों का लाभ उठा सकेंगे।
कैंटीन का मुख्य द्वार बरनावा-बिनोली मार्ग की ओर है और यह डेरे के गेट नंबर-1 के ठीक बगल में स्थित है। आगंतुक किसी भी समय यहाँ आकर भोजन, नाश्ते और कैंटीन का अवलोकन कर सकते हैं।
क्षेत्रवासियों में उत्साह
बरनावा, बड़ौत, बागपत और मेरठ क्षेत्र के लोगों में कैंटीन के शुभारंभ को लेकर खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस कैंटीन के खुलने से क्षेत्र में स्वच्छ, पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन की उपलब्धता में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।



