जयपुर
शेल्टर होम में बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जयपुर। शनिवार को विप्र महासभा राजस्थान ने निर्माण नगर स्थित शेल्टर होम “नया सवेरा” में बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। शेल्टर होम में करीब 40 से अधिक बच्चे बिना माता-पिता और रिश्तेदारों के अपना जीवन यापन कर रहे हैं, जहाँ विप्र महासभा अध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने सभी बच्चों को राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दीपेश मिश्रा ने संचालक अखिलेश माहेश्वरी और गोपाल राम गुप्ता, चेतन प्रकाश कुमावत, संदीप पालीवाल को साधुवाद प्रकट किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के द्वारा आशा भरी नजरों से देखना, लौटते समय बाय की आवाज आना मन को झकझोर झकझोर वाली थी।


