बाराबंकी

रक्षाबंधन पर परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर नगदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के नया गांव में चोरों ने दो घरों में धावा बोल दिया। चोर ताला तोड़कर घरों में घुसे और नगदी व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।मसौली थाना क्षेत्र के नया गांव के रहने वाले जयकरन और उनके भाई शुभकरन के घरों को चोरों ने निशाना बनाया। जयकरन ने बताया कि उनके घर से सोने की पाजेब एक जोड़ी, सोने का माला, नथुनी, अंगूठी, बिछिया, सोने का ओम, एक मोबाइल फोन और 10,000 रुपये की नगदी चोरी हुई है।शुभकरन ने बताया कि उनके घर से सोने के झुमके, मांग टीका, बिंदी, करधनी, तीन ठिपिया का माला, सिंगल पाजेब, चार अंगूठियां, एक नथुनी और 20,000 रुपये की नगदी चोरी हो गई।शिवकरन रावत ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर वे घर पर नहीं थे। सभी लोग बाहर गए थे। जब वे घर लौटे तो देखा कि घर के बाहर का दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थी।
बाराबंकी-बहराइच हाईवे के किनारे हुई इस चोरी से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। पीड़ितों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button