गोड्डा
गोड्डा प्रखंड के हरिपुर गरबन्ना का खेत जलमग्न,
दो सौ एकड़ खेत में नहीं हो पायेगा धान, किसानों की समस्या देखने वाला कोई नहीं, जनप्रतिनिधि और प्रशासन मौन, आंदोलन के मूड में किसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गोड्डा प्रखंड के हरिपुर गरबन्ना के किसान बारिश के पानी से त्रस्त है। लगातार बर्षा होने से जल निकासी की सुविधा ना होने के कारण खेत जलमग्न हो गया है। ग्रामीण ने जानकारी में बताया कि हरिपुरा गरबाना में करीब वर्ष से किसानों को खेती में समस्या उत्पन्न हो रही है। बारिश के पानी से करीब 200 एकड़ खेत जलमग्न हो जाता है। इस वर्ष लगातार बारिश के बाद समूचा खेत में पानी भरा हुआ है। किसानों ने बताया कि शुरुआत में अच्छी बारिश देखने के बाद बिछड़े उखाड़ कर रोपनी कर दिया। रोपनी करने के बाद से बारिश और रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस वजह से पूरा खेत लबालब भर गया है।
पानी निकासी ना होने से खेत में पानी ही पानी
स्थानीय किसान गुड्डू राउत, मनीष कुमार, अरूण सिंह ने बारिश होने से किसान खुश थे। लेकिन इतना बारिश हो गया की सब कुछ पानी पानी हो गया। दूसरी ओर पानी निकासी ना होने से यह समस्या किसानों के लिए सिरदर्द बन गया है। बताया कि खेतों के बगल से पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क बनाया गया था। जिस का कचरा मेटीरियल जहां तहां फेंक दिया गया। इस कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इधर, डांड़ को भी जाम कर देने से भी पानी निकासी की समस्या हो गई। सभी किसानों को बहुत नुक्सान हो रहा है। एक दो किसान के पास मात्र 5 -10 कट्टा मात्र जमीन है, फसल नष्ट हो जाने से वैसे किसान की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।
प्रशासन और जनप्रतिनिधि अनजान
किसान और ग्रामीणों ने बताया कि हरिपुर गरबन्ना के खेत जलमग्न होने की खबर से प्रखंड प्रशासन, जिला प्रशासन एंव जनप्रतिनिधि अनजान हैं। तभी तो इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। और ना ही किसी जनप्रतिनिधि ने अब तक कोई सुधी ना ली है।
जिला परिषद अध्यक्ष व मुखिया प्रतिनिधि पहुंचे
जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरज सिंह एंव मुखिया प्रतिनिधि ने खेतों तक पहुंच कर जायजा लिया है। प्रतिनिधि सुरज सिंह ने जल्द पानी निकासी भरोसा किसानों को दिया है। गोड्डा विधायक सह मंत्री से किसानों व ग्रामीणों की ओर से दुरभाष पर संपर्क साधा गया। इस मसले पर मंत्री पुत्र रजनीश यादव ने कहा कि हमलोग अपने दादाजी के ईलाज हेतु पटना में है, परन्तु इस पर मैं व्यवस्था कर रहा हूं।




