रामपुर शाहबाद

पहाड़ों में हो रही बारिश डैम से छोड़ा पानी जिसके चलते कोसी और रामगंगा का जलस्तर बड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। बरसात के मौसम में कई दिनों तक पहाड़ों समेत मैदानी इलाकों में लगातार बारिश होती रही। इससे नदियां का जलस्तर बढ़ गया। इसी बीच डैम से भी नदियों में पानी छोड़ा गया। जिसके चलते कोसी और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने लगा और पानी नदी से निकलकर ग्रामीणों के खेतों में घुस गया। तहसील क्षेत्र के मंसूरपुर, बेरुआ ललवारा गांव से होकर नदी का पानी गुजरने लगा। लोगों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई। हालांकि तहसील प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया और लेखपालों के माध्यम से ग्रामीणों से नदी के किनारों पर न जाने की सलाह देते हुए सतर्क रहने की अपील की। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि कल के मुकाबले रविवार को नदी में पानी घटा है और फिलहाल आबादी वाले इलाकों में कही भी पानी नहीं आया है। नदी के बढ़े जलस्तर के चलते पानी लोगों के खेतों में ही घुसा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button