बाराबंकी
09 वें स्थान पर आ गई विकास कार्यों की रैंक जबकि गत माह 47 वें स्थान पर थी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। बाराबंकी के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देशन में जिले के सभी अधिकारियों के प्रयासों से सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में गत माह के सापेक्ष व्यापक सुधार हुआ है। इस माह जनपद की विकास कार्यों में 09वीं रैंक है, जबकि गतमाह जनपद की रैंकिंग 47 थी। इसी प्रकार इस माह जनपद की राजस्व व विकास कार्यों की सम्मिलित रैंक 11वीं है, जबकि गतमाह 25 वीं रैंक थी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिले के सभी अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी अधिकारी और प्रयास करें, जिससे कि हमारा जनपद सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पा सके।
मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन के सघन पर्यवेक्षण से विभिन्न विभागों की ग्रेडिंग में अपेक्षित सुधार परिलक्षित हुआ है। लोक निर्माण विभाग, पंचायत राज विभाग की परियोजनाओं में सुधार प्रदर्शित हुआ है। उल्लेखनीय है कि सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की 54 परियोजनाओं को ‘ए’ ग्रेड मिला है। इसी प्रकार 08 परियोजनाओं को ‘बी’ ग्रेड और 03 परियोजनाओं को ‘सी’ ग्रेड प्राप्त हुआ है।



