अमरोहा

अमरोहा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

बीजेपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, शिक्षक विधायक ने दिखाई हरी झंडी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। शिक्षक विधायक डॉ. हरिसिंह ढिल्लो ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देशभक्ति गीत और नारों से गूंजते इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
यात्रा गांधी मूर्ति से शुरू होकर शहर के कई इलाकों से गुजरी। फिर वापस गांधी मूर्ति पर आकर संपन्न हुई। अमरोहा के जीआईसी मिनी स्टेडियम से इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस मौके पर विधायक हरिसिंह ढिल्लो ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के उन महान सपूतों को समर्पित है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने लोगों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button