गोड्डा

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक पर सवार कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत.

- घटना के बाद परिजनों ने मुहावरे की मांग को लेकर गोड्डा पीरपैती सड़क किया जाम।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 गोड्डा : जिले के गोड्डा पीरपैंती फोरलेन सड़क मार्ग पर सोमवार की दोपहर सुंदर नदी पुल के पास हुए सड़क दुर्घटना में बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत  कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रंगमटिया गांव निवासी सदानंद महतो के पुत्र राधे महतो के रूप में हुआ है। जानकारी के अनुसार राधे महतो रोज की तरह बाइक से बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय ड्यूटी करने जा रहा था। इसी दौरान पथरगामा थाना क्षेत्र के सुंदर नदी पुल के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में बाइक चालक राधे महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा लेकर जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राधे महतो को मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर कुछ दूर जाकर डिवाइडर के समीप रुक गई. घटना के बाद कर चालक मौके से फरार है.
मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम.
राधे महतो की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने गोड्डा पीरपैंती मुख्य मार्ग को रंगमटिया मोड़ के समीप बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया. करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मुख्यालय डीएसपी जेपीएन चौधरी, थाना प्रभारी आनंद साहा ने ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के साथ वार्ता किया. मुआवजा और अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि दिलाने के आश्वासन बाद जाम समाप्त कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव शाम को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button