ललितपुर
कॉरपोरेट जगत की हस्तियों में शुमार हुईं आनंदमयी
सौ वर्ष की व्यवसायिक धरोहर को संभालेगी पांचवीं पीढ़ी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कारपोरेट जगत में नई इबारत बनीं आनंदमयी
ललितपुर। बजाज ग्रुप के चेयरमैन कुशाग्र बजाज की बेटी आनंदमयी बजाज (22) भारतीय बिजनेस घराने एक नई इबारत लिखने जा रही हैं। वह इस महीने की शुरुआत में 2.5 अरब डॉलर के पारिवारिक व्यवसाय में महाप्रबंधक (रणनीति) के रूप में शामिल हुईं। समूह में उनका प्रवेश प्रमुख व्यावसायिक परिवारों की महिलाओं द्वारा प्रबंधन भूमिकाएं संभालने के बढ़ते चलन का हिस्सा है। आनंदमयी, जिनकी मां वासवदत्ता बजाज आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बहन हैं, ने जून में कोलंबिया विश्वविद्यालय से वित्तीय प्रबंधन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। एक अर्थशास्त्र और गणित में निपुणता के साथ अपनी नई भूमिका संभाल रहीं हैं। वह कंपनियों के बोर्ड में शामिल होने से पहले समूह के विभिन्न व्यवसायों में नेतृत्व टीमों के साथ सहयोग करेंगी। पशु देखभाल और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित आनंदमयी के दो भाई हैं। युगादिकृत (20) और विश्वरूपी (17)। युगादिकृत डिग्री हासिल कर रहे हैं और दो साल में समूह में शामिल होने वाले हैं। एचआर कॉलेज के छात्र विश्व रूपे पोलो चौंपियन हैं।
आनंदमयी की नियुक्ति पर, कुशाग्र बजाज ने कर्मचारियों से कहा कि वह युवा जिज्ञासा और जमीनी जिम्मेदारी का एक अनूठा मिश्रण लेकर आई हैं। उसकी यात्रा सिर्फ उसकी नहीं है। यह हमारी सामूहिक कहानी का ही एक विस्तार है। अपनी नई भूमिका पर आनंदमयी बजाज ने कहा कि बजाज समूह से औपचारिक रूप से जुडना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं सीखने, बढऩे और समूह की परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हूं। यह एक जिम्मेदारी है, जिसे मैं पूरे समर्पण के साथ निभाऊंगी। बजाज समूह चीनी, इथेनॉल, बिजली और पर्सनल केयर व्यवसायों में सक्रिय है और 12,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है। बजाज समूह की स्थापना महात्मा गांधी के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले स्व.जमनालाल बजाज द्वारा देश औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर करने के लिए रखी थी, तब से लेकर आज तक विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में ये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।



