बेतुल
बैतूल सांसद केंद्रीय मंत्री डीडी उईके और विधायक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख दर्शक बने हैं
और जिले में खुला भ्रष्टाचार कर रहे हैं पीडब्ल्यूडी अधिकारी

करोड़ों की लागत से बनने वाली व्हाइट टॉपिग सड़क निर्माण में चल रहा है जमकर भ्रष्टाचार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। इस समय बैतूल के सांसद जो कि केंद्रीय राज्य मंत्री भी है तथा बैतूल की विधायक जो की मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी है उनके जिला बैतूल में प्रशासनिक अधिकारी किस तरह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों की महत्वपूर्ण योजना को किस तरह पलीता लगा रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण बैतूल शहर में बहुप्रतिक्षित व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण में देखा जा सकता है। बैतूल विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रयास से करोड़ों की लागत से व्हाइट टॉपिंग सड़क स्वीकृत की गई हेमंत खंडेलवाल का उद्देश्य था कि शहर में पूर्व में बनी सड़क को सुधारने में प्रतिवर्ष लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद सड़क की समस्या जैसी की तैसी बनी रहती थी लंबे समय से इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उनके अथक प्रयास से शहर में करोड़ों की लागत से व्हाइट टॉपिंग सड़क स्वीकृत की गई ताकि शहर में टिकाऊ और सुंदर सड़क बनाई जा सके लेकिन उनके इस प्रयास को और बैतूल की जनता के साथ किस तरह छल और धोखाधड़ी की जाती है ऐसा ही एक उदाहरण पीडब्ल्यूडी विभाग के संरक्षण में शहर में बन रही व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण में देखने में आ रहा है व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण कार्य में पीडब्ल्यूडी अधिकारी प्रीति पटेल इंजीनियर परमार विकास गौर और सड़क बनाने वाले ठेकेदार कपिल शर्मा द्वारा खुलकर भ्रष्टाचार करते हुए विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रयास को चूर-चूर किया जा रहा है। इस समय व्हाइट टॉपिंग सड़क में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है व्हाइट टॉपिंग सड़क गुणवत्ताहीन बन रही है इस सड़क का लंबा भविष्य नहीं हो सकता। व्हाइट टॉपिंग सड़क के क्या मापदंड है और किस प्रकार इसे बनाया जाता है इस बात से अधिकांश लोग अनभिज्ञ है इस अभिज्ञता का पूरा फायदा पीडब्ल्यूडी अधिकारी प्रीति पटेल और सड़क बनाने वाला ठेकेदार उठा रहा है। कुछ जागरूक नागरिक जो यह जान चुके हैं कि व्हाइट टॉपिंग सड़क गुणवत्ताहीन एवं मापदंड के अनुसार नहीं बन रही है और सड़क निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है वह इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से मिलकर शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं। अब देखना यह है कि व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण में और क्या-क्या पहलू सामने आते हैं ?



