हापुड़

ग्राहक से मारपीट करने पर शराब ठेके के सेल्समैन गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड  (यूपी)- हापुड में शराब ठेको के दबंग सेल्समैनो के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं लेकिन यह दबंगई हापुड पुलिस की कार्यप्रणाली से जमीन पर आ गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार , अतरपुरा चौराहे के पास स्थित शराब मामूली कहासुनी के दौरान शराब ठेके के अंदर दो सेल्समैनों ने ग्राहक को अभद्र गालियां देते हुए जमीन पर गिराकर जमकर पीट दिया।लेकिन यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है । वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर हापुड नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर मुनीश कुमार सिंह ने दोनों सेल्समैन का बखूबी इलाज करते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर दी ।हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतरपुरा चौपले के ठेके का मामला बताया जा रहा है। इस मामले में हापुड नगर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि , अतरपुरा चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर दो सेल्समैन ने एक युवक से कहासुनी होने पर दक्षिण में बंद कर पिटाई कर दी थी ,जिसका वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के अतरपुरा चौराहे के पास शराब की दुकान में मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों (सैल्समैन) को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button