बरेली
उर्स-ए-रजवी में उमड़ेंगे देश विदेश से जायरीन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उर्स-ए-रजवी का आगाज जल्द ही होने वाला है, मगर उससे पहले दरगाह से जुड़े संगठन सक्रिए हो गए हैं। नबीरा-ए-आला हजरत व ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी के निर्देश पर आरएसी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन कलेक्ट्रेट पर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। सड़क और पानी समेत तमाम व्यवस्थाएं उर्स से पहले सुधारने की मांग की गई।
आरएसी के हनीफ अजहरी ने बताया कि 18, 19 व 20 अगस्त को 107 वें उर्स-ए-रजवी का आयोजन होगा। देश-विदेश से बड़ी तादाद में जायरीन बरेली पहुंचेंगे। लिहाजा रेलवे व बस स्टेशनों से दरगाह और उर्स स्थलों तक जायरीन की सुरक्षा का प्रबंध किया जाए।



