बाराबंकी

आपरेशन सिंन्दूर की सफलता व स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई तिरंगा रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मसौली मंडल मे सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व आने वाले स्वतंत्रता दिवस के परिपेक्ष मे  विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई  यह तिरंगा यात्रा उन वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई जिन्होंने पाकिस्तान की धरती पर आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक कौशल और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं का परिचय दिया. इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने छेत्रिय अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री अरुण सिंह गप्पू जी की गरिमामयी उपस्थिति मे किया गया व जिला बाराबंकी तिरंगा अभियान के संयोजक जिला महामंत्री श्री संदीप गुप्ता जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी जी, के साथ
ग्राम पंचायत बड़ागांव स्थित साधन सहकारी समिति बड़ागांव से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा संगठन और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए और देशभक्ति के नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गप्पू ने यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “पाकिस्तान एक आतंकवाद समर्थक देश है, लेकिन वह यह भूल जाता है कि अब यह नया भारत है. अब भारत पहले चेतावनी नहीं देता, सीधे स्ट्राइक करता है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने जो साहसिक कदम उठाए हैं, वे पहले की सरकारों में असंभव माने जाते थे. ऑपरेशन सिंदूर इसका जीवंत प्रमाण है.”
पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने आगे कहा कि यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के शौर्य, संकल्प और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. यह हमारे जवानों के प्रति कृतज्ञता और देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सार्वजनिक प्रदर्शन है. तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति की भावना को और सशक्त किया। तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत बड़ागांव से शुरु होकर कस्बा बांसा, भूलीगंज, मसौली होते हुए मसौली चौराहे पर समाप्त हुई सफल तिरंगा यात्रा पर मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह वर्मा ने नेताओं एव कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौक़े  रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा, केवल प्रसाद वर्मा, नि मण्डल अध्यक्ष,दिनेश चन्द्र रावत मंडल उपाध्यक्ष,मंडल महामंत्री प्रवीर मिश्रा  डॉ कमलेश चौहान, सतीश विश्वकर्मा, पर्यावरण प्रेमी आशीष वर्मा, देवीशंकर सोनी, नितिन मौर्य, आशीष द्विवेदी, राम किशोर रावत,
अखिल गुप्ता, रितेश सिंह रावत प्रधान संजय रावत, प्रधान श्रीकांत, प्रधान उमाकांत, प्रधान अनिल वर्मा,प्रधान दिनेश सहित देवतुल्य कार्य कर्ता व मण्डल पदाधिकारी मौजूद रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button