ललितपुर

तिरंगा यात्रा में बूढ़े, युवा, दिव्यांग सभी ने हाथों में थामा तिरंगा

देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं भारत माता की जयकारों से गूंजी सड़कें व गलियां

पुष्प वर्षा और भारत माता के जयघोष के साथ शहर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों से गुजरी तिरंगा यात्रा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्र की एकता, अखण्डता, पंथ निरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को सुदृढ़ करने तथा प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना को पल्लवित करने के लिए पुलिस लाइन प्रांगण में जनपद के अधिकारियों, नागरिकों व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडिट, स्काउट गाइड आदि को शामिल करते हुए एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन प्रांगण से प्रारंभ होकर कचहरी चौराहा, तुवन चौराहा, घण्टाघर होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। यात्रा का शुभारंभ तिरंगा ध्वज लहराकर किया गया। यात्रा में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं भारत माता की जयकारों से सड़कें व गलियां गूंज रही थीं, जिससे तिरंगा यात्रा की भव्यता और अधिक निखकर आकर्षण का केन्द्र बन रही थी। तिरंगा यात्रा से उत्साहित होकर लोग जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट ने तिरंगा लहरा कर और ढोल बजाते अन्य लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत किया और लोगों ने भी तिरंगा रैली के साथ जोरशोर से भारत माता की जय के नारे लगाये। यात्रा के दौरान बूढ़े, युवा, दिव्यांग सभी ने अपने हाथों में तिरंगा थामा और शान से तिरंगा लहराते हुए हजारों की संख्या में यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एएसपी कालू सिंह, एसडीएम सदर मनीष कुमार, डीआईओएस, डीआईओ, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारीगण, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडिट, स्काउट गाइड एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
एसपी के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा रैली
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के नेतृत्व में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ रिजर्व पुलिस लाइन्स से वर्णी चौराहा, तुवन मंदिर, सदर कांटा, कंपनी बाग, घण्टा घर, सावरकर चौक, कलेक्ट्रेट चौराहा आदि स्थानों से होते हुये वापस पुलिस लाइन में समापन कर देश प्रेम का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button