जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने रस्म अदायगी को सराहा
Julie Christmani Hembram praised the ritual performance

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झामुमो नेत्री सह- जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने सीएम हेमन्त सोरेन की सात कर्म (पारंपरिक विधान) अनुपालानार्थ में कहा कि साझा किया कि बहुत ही मार्मिक , सराहनीय और सीख भी है। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री होते हुए भी अपनी पिता के प्रति पूरा कर्तव्य जो एक बेटा को आध्यात्मिक और धार्मिक रूप में करना पड़ता है, पिता की आत्मा के शांति के लिए भी और अपनी सांस्कृतिक परंपरा एक सादगी खाना, पहन ना के साथ निभा रहे है वो एक मिशाल है और गर्व भी है ऐसे मुख्यमंत्री पर। कहा अच्छे- अच्छे नेता, पदाधिकारी और झारखंड की जनता को ,हमारे आदिवासी भाइयों को इनसे सीखना चाहिए और अनुपालन भी करना चाहिए। कहा आज तो दो- तीन दिन भी गुजरता है कि नहीं बेटा अपने काम धाम और नौकरी में लग जाते और अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पालने में संकोच करते हैं। कहा सचमुच हेमन्त योग्य उत्तराधिकारी, झारखंड के सपूत और जनप्रिय मुख्यमंत्री है।



