
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : थाना सैद नंगली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक मजदूर की मौत हो गई। कस्बा उझारी के मोहल्ला बड़वाली मस्जिद निवासी 48 वर्षीय इरफान का शव बुरावली मार्ग पर आम के पेड़ पर गमछे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने साक्ष्य जुटाएं है।बालू रेत ले जा रहे बुग्गी चालकों ने सबसे पहले शव को देखा। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचित किया। मौके पर लोग और मृतक के परिजन पहुंच गए। मृतक की पत्नी नसरीन ने बताया कि इरफान सोमवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था। वह 6 बच्चों और पत्नी के लिए मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है।थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।




