गंगा नदी की बढ़ती जलस्तर से पाकुड़ प्रखण्ड के कई गांव प्रभावित
Many villages of Pakur block affected by rising water level of Ganga river

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। गंगा नदी की बढ़ती जलस्तर से पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र के कई पंचायत के विभिन्न गांवों प्रभावित हुआ है। खासकर कबाइली इलाके/ निचली इलाके कई गांव काफी प्रभावित हुआ है। लोग घरों को छोड़कर अन्यत्र जाने को मजबूर है। घरों में पानी घुस चुकी है, लोगों को रहने से लेकर खानी की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। घर में पानी घुस जाने के कारण लोग अन्य ऊंचे स्थान पर मौजूद गांव के यहां रहने में मजबूर हैं। पाकुड़ अंचल/ प्रखण्ड क्षेत्र के झिकरहाटी पूर्वी पंचायत के जामतला, चण्डीतला समेत उदयनारायणपुर पंचायत के नसीरपुर निशान पाड़ा सहित बांसलोई नदी के किनारे में बसे लगभग प्रायः गांव गंगा नदी की बढ़ती जलस्तर के चपेट में आ गया। जिससे प्रशासन को समय रहते ही सक्रिय/ एक्टिव मोड पर रहने की जरूरत है। वही पंचायत झिकरहाटी पूर्वी/ उदानारायनपुर पंचायत के जनप्रतिनिधि व कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक व वरीय पदाधिकारी आतिउर रहमान उर्फ रिटोन ने बाढ़/ गंगा की जलस्तर से प्रभावित ग्रामीणों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों को स्वांतना देते हुए हर प्रकार की मदद उपलब्ध कराने की बातें कही। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के पश्चात प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक ने दूरभाष पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू को वस्तु स्थिति से अवगत भी कराया। मानसारुल हक ने कहा कि यह क्षेत्र काफी निचले इलाकों में से जाना जाता है और गंगा नदी की बढ़ती जलस्तर के कारण पंचायत क्षेत्र के लोग प्रभावित हुआ है। घर छोड़कर अन्यत्र में जाने को मजबूर है। प्रशासन को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया है।



