बागपत
विधायक अजय तोमर को निषाद पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। जनपद के छपरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अजय तोमर को निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि कश्यप समाज की जिन जातियों को ओबीसी में शामिल किया गया है, उन्हें मझवार एवं तुरहा श्रेणी में परिभाषित कर अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। पार्टी ने विधायक से आग्रह किया कि इस विषय को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में निषाद पार्टी बागपत के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, संगठन जिला अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह कश्यप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, बावली रोड से संजय कश्यप, हर्षित कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



