राजस्थान

शहीद भगत सिंह महाविद्यालय की छात्राओं ने रिजल्ट जारी नहीं होने पर किया विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कोटकासिम। शहीद भगतसिंह महाविद्यालय कोटकासिम की छात्राओं ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इन बालिकाओं ने कुछ दिनों पूर्व एसडीएम रेखा यादव को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें बीए और बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम जारी कराने की मांग की गई थी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर छात्राओं ने नाराजगी जताई।
छात्राओं का कहना है कि महाविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित अध्यापक परिणाम जारी नहीं कर रहे हैं, जिससे वे अगले सत्र में प्रवेश लेने से वंचित हो रही हैं। इस संबंध में उनका आरोप है कि एनओसी होने के बावजूद 72 विद्यार्थियों का फाइनल रिजल्ट रोका गया है। यूनिवर्सिटी से भी उन्हें यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि अब वे आगे से प्राइवेट में परीक्षा दें।
इस अवसर पर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं में मनीषा, मोहिनी, भारती, शीतल, नेहा, वर्ण, सपना, साधना, सृष्टि, अनिशा, प्रिया, हिमांशु सहित कई छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे। छात्राओं ने शिक्षा मंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाने और जल्द परिणाम जारी करने की मांग दोहराई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button