खैरथल
प्रदेश के अंग्रेजी माध्यम विधालयों मे नही हो पा रहा शिक्षण कार्य
पुस्तकों में त्रुटियां और बिना पोथी आधी अधूरी पढ़ाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा /जयपुर : प्रदेश के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों मे बिना पोथी आधी अधूरी पढ़ाई चल रही है
और विद्यालय में नहीं हो पा रहा शिक्षण कार्य नही हो पा रहा है गैर जिम्मेदार शैक्षिक नवाचारों से विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य में विधार्थियों का नुकसान हो रहा है प्रदेश के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम की पाठ्य पुस्तक नहीं पहुंचने से विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य बाधित हुआ है अंग्रेजी माध्यम की ना तो सैद्धांतिक पुस्तकेऔर ना ही प्रायोगिक पुस्तक उपलब्ध हुई है जबकि सत्र के दो शुरुआती महीनोमें सर्वाधिक शिक्षण कार्य कराया जाता है माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पुरानी अंग्रेजी माध्यम पुस्तकों में बहुत ज्यादा संख्या में त्रुटियां हैं जिससे विषय अध्यापकों और विद्यार्थियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है विभाग को तत्काल अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रचलित अंग्रेजी माध्यमों की पाठ्य पुस्तकें अविलंब उपलब्ध करानी चाहिए
“त्रुटि पूर्ण पाठ सामग्रियों से विद्यार्थियों में बौद्धिक दक्षता में कुसमायोजन हो जाता है जिससे उनकी शैक्षिक उपलब्धि बुरी तरह प्रभावित होती है”
यह जानकारी राजस्थान शिक्षक संघ,जयपुर से जुड़े पदाधिकारी पवन शर्मा ने दी

