राजस्थान

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया जन्मदिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
तिजारा। तिजारा शहर के समाजसेवी सुरेश यादव ने अपना जन्म दिवस वृद्ध आश्रम में जाकर बुजुर्गों के साथ मनाया। जन्मदिवस के इस अवसर पर बुजुर्गों को फल मिठाईयां खिलाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ ही सुरेश यादव ने बताया कि सभी को अपना जन्म दिवस वृद्ध आश्रम गौशाला में धार्मिक कार्यों में शिरकत करते हुए मनाना चाहिए, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर भारत सैनी, निरंजन सेन, मनोज यादव, संजय सैनी सहित कई मित्रगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button