बरेली

ईपीएफ में घोटाला की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बरेली कॉलेज बरेली में अस्थाई कर्मचारियों के ईपीएफ में घोटाला को लेकर अब कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर  शिकायत की है। जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक बरस से अधिक समय से प्राचार्य प्रो ओ पी राय से मामला निस्तारण को गुहार लगाई जा रही  है। लेकिन प्राचार्य प्रो ओ पी राय समाधान नहीं करा पा रहे हैं। ज्यादा विरोध होने पर एक बार कमेटी बना दी और बताया कि रजिस्टर गायब है मिल नहीं रहा जिससे साफ प्रतीत होता है ईपीएफ में घोटाला हुआ है क्यों कि एक तिथि से सभी कर्मचारियों का ईपीएफ लागू हुआ पर एक समान जमा नहीं है। जिलाधिकारी बरेली को लिखा तब भी कुछ समाधान नहीं निकला, जनसूचना मांगी वह आज तीन महीने बीतने पर डीएम और प्रथम जनसूचना अधिकारी देवमूर्ति को पत्र लिखकर भी जनसूचना नही मिली है, ऐसे ही मेरी प्रोन्नति के मामले में प्राचार्य और सचिव प्रबंध समिति कोई भी निर्णय नहीं ले रहा है,मजबूरन मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है, 20 अगस्त को पुनः एक पत्र जिलाधिकारी बरेली को प्रोन्नति एवम् जनसूचना तथा ईपीएफ समस्या समाधान को लिखूंगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button