पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक में ली गई निर्णय
Decision taken in the monthly meeting of Panchayat Samiti members

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक बुधवार को प्रखण्ड प्रमुख कालीदास मरांडी की अध्यक्षता व बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की उपस्थित में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम पूर्व में हुई बैठक में हुई कारवाई की संपुष्टि की गई। इसके उपरांत बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने प्रखंड अन्तर्गत 18 पंचायतो में विभिन्न योजनाओं का पूर्ण, अपूर्ण ,सक्रिय एवं निष्क्रिय अद्यतन रिपोर्ट का विश्लेषण किया। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों के कार्य प्रणाली के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा किया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल,मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा, आपूर्ति, समाज कल्याण, आवास सहित अन्य एक एक कर सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली समस्या एवं फसल बीमा योजना को लेकर गहन चर्चा किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने दिया। मौके पर उप प्रमुख अर्चना देवी, बीपीआरओ त्रिदीप शील, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, कनीय अभियंता लालू रविदास, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी, मनीता मुर्मू एवं विभिन्न पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।



