अमेठी

जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी : स्वतंत्रता दिवस के पहले मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र संग्रामपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा नेता और ग्राम प्रधान शामिल हुए। यह यात्रा गयाबख्स सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुई। और कालिकन मंदिर, सगरा, हनुमान मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर, कालिकन चौराहा, थाना संग्रामपुर और ब्लॉक मुख्यालय होते हुए भौसिंहपुर पंचायत भवन पर समाप्त हुई।

अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि तिरंगा पूरे देश में लहरा रहा है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा भारत की एकता और अखंडता के लिए निकाली गई है। भाजपा नेता काशी तिवारी ने कहा कि तिरंगा करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक है।
भाजपा नेता विजयपाल उपाध्याय ने बताया कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
यह यात्रा सैनिकों के सम्मान के लिए निकाली गई है। कार्यक्रम में दिनेश तिवारी संजय सिंह मुन्ना प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय, प्रधान इन्द्र भान सिंह प्रधान अरविंद पाण्डेय,प्रधान रंजीत यादव और प्रधान शैलेंद्र वर्मा भी शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष भाजपा संग्रामपुर राजेश शुक्ल समेत सैकड़ों लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button