मेरठ

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के मुख्य द्वार से प्रारंभ हुई यह यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से होते हुए रजबपुर तक पहुँची। हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएँ, शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ शामिल हुए और देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरी ने कहा, “राष्ट्रप्रेम से बढ़कर कोई प्रेम नहीं होता। हर व्यक्ति के भाग्य में सीमाओं पर जाकर युद्ध लड़ना नहीं होता, लेकिन अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए ईमानदारी से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना भी सच्ची राष्ट्र सेवा है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का अद्वितीय संदेश बताया।

प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए तिरंगा यात्रा निकालना अपने आप में एक गौरवपूर्ण क्षण है।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्णकांत दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष पांडे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी, डीन/डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नीतू पवार, डॉ. अन्ना ब्राउन, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. एस.एन. साहू, डॉ. दर्पण कौशिक, डॉ. सुमन कुमारी, मेरठ परिसर के निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा और पूरा परिसर तिरंगे की शान में रंग गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button