मेरठ
एमआईईटी स्कूल में धूमधाम से जन्माष्टमी उत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। एमआईईटी पब्लिक स्कूल, पल्लवपुरम में शिशु वर्ग ने जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया। दीप प्रज्वलन से आरंभ कार्यक्रम में बच्चों ने श्लोक पाठ, कृष्ण कथा मंचन, दही-हांडी और नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय चेयरमैन विष्णु शरण अग्रवाल और प्रधानाचार्या नवनीत चड्ढा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। किंडर गार्डन अध्यापकों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।


