गोड्डा
झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने बाबा शिबू सोरेन को किया याद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। अग्रसेन भवन में प्रखंड समिति झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा झारखंड राज्य के निर्माता स्वर्गीय बाबा दीशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए एक श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से स्वर्गीय बाबा दीशोम गुरु शिबू सोरेन जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने गुरुजी की जीवनी और उनके किए गए कार्यों का विस्तार से चर्चा किया। अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रो प्रेमनन्दन कुमार ने कहा कि अगर बाबा न होते तो झारखंड राज्य का निर्माण नहीं होता। बाबा गरीबों दलितों, पिछड़ों, दवे कुचले लोगों के मसीहा थे। वे जल, जंगल, जमीन की रक्षा के जीवन भर संकल्पित रहे। वह सवो को शिक्षा मिले उसके पक्षधर थे। नशा पान के घोर विरोधी थे। इसलिए उन्होंने नशा मुक्ति आंदोलन चलने का काम किए थे। उनके नेतृत्व में महजबी प्रथा के खिलाफ से आंदोलन प्रारंभ हुआ और कई उतार चढ़ाव के बाद राज्य के निर्माण के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। वहीं प्रो कुमार ने गुरुजी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की भारत सरकार से किया और कहा कि बाबा के नाम से एक संग्रहालय बनाने, पाठ्य पुस्तकों में उनके जीवनी की पढ़ाई करने एवं उनके नाम पर विश्वविद्याल आदि खोलने का मांग किया। अंत में गुरु जी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, जिला संयुक्त सचिव संतोष महतो, बालमुकुंद महतो, जलेश्वर यादव, राजेश मंडल, परमानंद मंडल, अवध किशोर हांसदा, सोम मरांडी, रामरंजन भारती, फिरदौस आलम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।




