मथुरा

जन्माष्टमी पर केशवदेव अहमदाबाद की पोशाक धारण करेंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देव विराजमान मल्लपुरा में प्रबंध कमेटी की बैठक कमेटी अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें भगवान श्री कृष्णा का 5252 वां जन्म महोत्सव धूमधाम से शुक्रवार को मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस दिन भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। सुबह से देर रात हरि नाम संकीर्तन चलेगा। ठाकुरजी की पोशाक अहमदाबाद से तैयार होकर मंदिर प्रांगण पहुंच चुकी है। अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार मध्य रात 10 से 11 बजे तक भगवान का 251 किलो दूध, दही, मेवा, बूरा, घृत, केसर आदि से रजत सिंहासन पर विराजमान कर अभिषेक किया जाएगा। ठाकुरजी के रात्रि 12 बजे जन्म के दर्शन होंगे। 16 अगस्त को सुबह 6 बजे से भव्य फूल बंगला में विराजमान होकर आराध्य भक्तों को दर्शन देंगे। 17 अगस्त को नंदोत्सव मनाया जाएगा। भक्तों को बधाई स्वरूप मेवा, माला, पोशाक, बर्तन, खिलौने, फल आदि लुटाए जाएंगे। मंदिर परिसर को रंगी बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। ठाकुरजी का प्रसाद हलवाइयों द्वारा बनना शुरू हो गया है। बैठक में सुरेश अग्रवाल, मनमोहन सर्राफ, महेश गोयल, दिलीप पांडे, कृष्ण गोपाल शर्मा, दीपक शर्मा, बृजनंदन शर्मा, पंकज शर्मा, योगेंद्र गोयल, गजानंद अग्रवाल, मुकट मनी शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button