बागपत

रोटरी इंटरनेशनल बड़ौत शाखा ने स्कूलों में बच्चों को बांटी स्टेशनरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बड़ौत/बागपत : रोटरी इंटरनेशनल की बड़ौत शाखा ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय प्राचीन में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। इस अवसर पर रोटरी क्लब बड़ौत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन की धेवती व इंटरैक्ट क्लब ऑफ नॉर्थ ब्रूनस्विक, न्यूजर्सी (अमेरिका) की अध्यक्षा अनुषा जैन की प्रेरणा से यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।

रोटरी इंटरनेशनल की बड़ौत शाखा के इमेज चेयरपर्सन प्रभात कुमार जैन ने बताया कि रोटरी क्लब विश्वभर में निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करता है। इसमें पोलियो उन्मूलन, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, आधुनिक तकनीक से शिक्षा, धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में सेवा, तथा दिव्यांगों को उपकरण वितरण जैसे कार्य प्रमुख हैं।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब बड़ौत के अध्यक्ष गौरव चौधरी, उपाध्यक्ष भारत जैन, सचिव अखिल जैन, नरेंद्र जैन, सरला जैन, ब्लीज़ी जैन, अनिल अरोड़ा, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार, प्राथमिक विद्यालय प्राचीन की प्राचार्या पुष्पा देवी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button