हापुड़

ब्वॉयफ्रेंड के साथ पिज्जा कैफे में इश्क लड़ा रही थी बहिन …

मौके पर पहुंचा भाई, तो हुआ जमकर हुआ ड्रामा..

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

बॉय फ्रेंड की पिटाई की वीडियो सीसीटीवी में कैद…

पुलिस ने शांति भंग की धारा में की कार्यवाही …

हापुड़ (यूपी)  –  उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसमें  संत महात्माओं के वक्तव्यों को सही ठहराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यहां एक पिज्जा कैफे में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ इश्क लड़ा रही थी, तभी उसका भाई अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंच गया और उसने दोनों की पिटाई कर दी । यह पूरी घटना पिज्जा कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि युवती का भाई और उसके साथी न सिर्फ युवती के बॉयफ्रेंड की जमकर धुनाई कर रहे हैं, बल्कि भाई अपनी बहिन पर भी जमकर थप्पड़ बरसा रहा है ।

यह पूरी घटना जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड की है. यहां पैपर्स पिज्जा में बीते दिनों एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ इश्क लड़ा रही थी. लेकिन इसकी जानकारी किसी तरह युवती के भाई को हुई, तो वह अपने साथ करीब आधा दर्जन युवकों को लेकर पिज्जा कैफे पहुंच गया और जैसे ही बॉयफ्रेंड को अपनी बहिन के गले में हाथ डालकर बैठे हुए देखा, तो उसका पारा हाई हो गया और युवक ने आते ही लात-घूसों और डंडे से युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी. इतने पर भी जब युवती अपने बॉयफ्रेंड को बचाने की कोशिश करने लगी, तो भाई ने अपनी बहिन के भी तमाचे जड़ दिये. यह पूरी घटना पिज्जा कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर लोग बहिन-बेटियों की सुरक्षा के लिए उनकी निगरानी किये जाने की बात कर रहे हैं.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button