अमरोहा

आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजा जाए।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अमरोहा,नौगावां सादात । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन की पंचायत तहसील नौगांवा सादात कार्यालय पर आयोजित की गई जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान व अध्यक्षता चंद्रकिरण ने की बैठक को संबोधित हो करते हुए तहसील अध्यक्ष महिपाल सिंह सैनी ने बताया क्षेत्र के किसान विभिन्न प्रकार की समस्याओं से प्रमुख हैं ग्राम मुनीमपुर ब्लॉक अमरोहा में लोक निर्माण विभाग से सड़क बनी थी जो मुनीमपुर से अमरोहा के लिए जाती है यह मुख्य सड़क है मुनीमपुर शिव मंदिर परिसर से हरचरन सिंह के मकान तक करीब 200 मी सड़क टूट चुकी है और गड्ढे काफी हो गए गांव का गंदा पानी भी सड़क पर भरा रहता है पढ़ने वाले छात्र छात्राओं व क्षेत्र के किसानों व आमजन को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है तत्काल लोक निर्माण विभाग से सड़क निर्माण कराया जाए और ग्राम पंचायत नगली शेख ब्लॉक अमरोहा में हर घर नल जल मिशन योजना में ताजपुर माफी मैं ओवरहेड टैंक लग चुका है वहां से पानी की सप्लाई ग्राम पंचायत नगली शेख को दी गई है परंतु गांव में किसी किसान के घर में लगी टंकी में पानी नहीं पहुंच रहा गांव के लोग पानी से तरस रहे हैं तत्काल जल निगम विभाग ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई सुचारू रूप से अति शीघ्र गांव को दिलाई जाए
तथा सरकार ‌द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण पशुपालन योजना केनरा बैंक खेडका से किसान अपने आधार कार्ड से पशुपालन लोन स्वीकृत कराना चाहते परंतु बैंक मैनेजर आए दिन किसान परेशान कर रहे हैं और यह कहता है 10 से 15 दिन रुक जाओ यह कहकर टाल देता है आधार कार्ड से किसान का पशुपालन लोन स्वीकृत किया जाना अति आवश्यक
गन्ना पराई सत्र चालू होने से पहले किसानों के गन्ने का मूल्य ₹450 प्रति कुंतल सरकार को अति शीघ्र घोषित करना चाहिए
आवारा व छुटटा गोवंश पशुओं ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है उन्हें पकड़वाकर करोड़ों रुपए से बनी गौशाला में भिजवाया जाए इन सभी समस्याओं से संबंधित उप जिलाधिकारी नौगावां सादात को ज्ञापन सोपा गया यदि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतक द्वारा एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर मौजूद महीपाल सिंह
धर्मदीप त्यागी सोमपाल सिंह कश्यप चन्द्रपाल सिंह योगेंद्र सिंह सुनील कुमार भारी संख्या में किसान मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button